
अलवर MIA स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने शुक्रवार को प्रोटेस्ट किया। रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में जल्द करवाई करने तथा दोषियों को सख्त सजा देने की भी मांग की। ईएसआई मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने मुख्य गेट पर हाथों में तख्ती लेकर और बैनर-पोस्टर के साथ इस घटना की निंदा की और विरोध जताया। हालांकि, रेजिडेंट्स डॉक्टर्स के प्रोटेस्ट के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की इस घटना के बाद डॉक्टरों का रोष बढ़ाता जा रहा है।
यह भी देखें
टाइगर लगातार कर रहा लोगों पर हमला, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट