13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
अलवर में बिपोर्जॉय तूफान से नुक्सान नहीं फिर भी सिलीसेढ़ में बोटिंग क्यों बंद ,देखे वीडियो
Play video

अलवर में बिपोर्जॉय तूफान से नुक्सान नहीं फिर भी सिलीसेढ़ में बोटिंग क्यों बंद ,देखे वीडियो

अलवर में बिपोर्जॉय तूफान से कोई नुक्सान नहीं है सिर्फ बारिश हो रही है लेकिन सिलीसेढ़ झील में बोटिंग बंद है। सिलीसेढ़ में हर माह लगभग आठ हजार पर्यटक आते हैं लेकिन बोटिंग बंद होने के कारण अब पर्यटकों की संख्या आधी ही रह गई है। अब पांच हजार पर्यटक ही आ रहे हैं। पर्यटक कम आने से निगम की हर महीने होने वाली करीब 7 लाख की आय भी घटकर पांच लाख ही रह गई है।

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Jun 19, 2023

पर्यटन की दृष्टि से अलवर प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिले की यही पर्यटन ख्याति सुन देश व प्रदेश के अनेक जिलों से पर्यटक यहां सैर के लिए आते हैं, लेकिन जब उन्हें पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं नहीं मिलती तो वे निराश होकर लौटते हैं, साथ ही अलवर की ख्याति को भी नुकसान पहुुंचता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों सिलीसेढ़ झील पर्यटन स्थल को लेकर हो रहा है। यहां करीब ढाई महीने से पर्यटकों को बोटिंग की सुविधा नहीं मिल पा रही।अलवर जिले में टाइगर रिजर्व सरिस्का, सिलीसेढ़ झील, अजबगढ़ भानगढ़, अलवर में संग्रहालय, मूसी महारानी की छतरी, सागर, बाला किला समेत अन्य पर्यटन स्थल प्रमुख हैं। अलवर आने वाला पर्यटक सरिस्का, सिलीसेढ़ व अलवर के पर्यटन स्थल पर जरूर पहुंचता है। आगामी एक जुलाई से टाइगर रिजर्व सरिस्का पर्यटकों के लिए तीन महीने बंद रहेगा। इस कारण सिलीसेढ़ का महत्व और बढ़ गया है। लेकिन दूर दराज से आने वाले पर्यटकों के लिए यहां बोटिंग कर झील का आनन्द लेना मुश्किल है। कारण है कि सिलीसेढ़ की बोटिंग पिछले ढाई महीने से राजस्थान पर्यटन विकास निगम की टेंडर प्रक्रिया में उलझी है। अकेले सिलीसेढ़ में प्रतिमाह करीब 8 हजार पर्यटक पहुंचते हैं।वीकेंड टूरिज्म का सबसे बड़ा स्थल : अलवर एनसीआर में आता है यहां पर वीकेंड टूरिज्म का विशेष उत्साह रहता है। जिसमें दिल्ली, हरियाणा व आसपास के राज्यों से पर्यटक शनिवार व रविवार को अलवर आते हैं। दो दिन यहां पर्यटन स्थलों का आनंद लेते हैं। इसके साथ ही क्रिसमस, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यहां रिकार्ड स्तर पर पर्यटक आते हैं।