12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

बानसूर: डेयरी से 32 खाली दूध के कैन चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

डेयरी से 32 खाली दूध के कैन चोरी होने की घटना सामने आई है। चोरी की यह वारदात डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कुछ युवक पिकअप गाड़ी में कैन डालकर फरार होते नजर आ रहे हैं।

Google source verification

बानसूर के खोहरी में रविवार रात महसाना दूध सागर डेयरी से 32 खाली दूध के कैन चोरी होने की घटना सामने आई है। चोरी की यह वारदात डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कुछ युवक पिकअप गाड़ी में कैन डालकर फरार होते नजर आ रहे हैं। डेयरी संचालक संदीप यादव ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे यह घटना हुई, जब चोरों ने डेयरी के बाहर रखे खाली दूध के कैन चोरी किए। सुबह जब संदीप यादव डेयरी पहुंचे, तो उन्होंने कैन गायब पाए और तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिससे पूरी घटना का खुलासा हुआ।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।  पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का भरोसा दिला रही है।