12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

नवरात्र की शुरुआत: फेस्टिव सीजन का आगाज… रावण के विशालकाय पुतले हो रहे तैयार 

आज यानी गुरुवार से नवरात्र की शुरुआत हो गई है, जिससे पूरे देश में फेस्टिव सीजन का शुभारंभ हो चुका है। भक्तगण माता की पूजा-अर्चना में लीं हो गए हैं और मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हो रहे हैं।

Google source verification

आज यानी गुरुवार से नवरात्र की शुरुआत हो गई है, जिससे पूरे देश में फेस्टिव सीजन का शुभारंभ हो चुका है। भक्तगण माता की पूजा-अर्चना में लीं हो गए हैं और मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हो रहे हैं। नवरात्र का यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह आगामी दशहरे की तैयारियों की भी शुरुआत का संकेत है।

अलवर शहर में दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल की तरह इस बार भी अलवर में रावण दहन का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। बाहर से आए कुशल कलाकार रावण के विशालकाय पुतले बनाने में लगे हुए हैं, जिन्हें दशहरे के दिन जलाया जाएगा। ये कलाकार अपनी कला और मेहनत से रावण, मेघनाद, और कुंभकरण के पुतलों को आकार दे रहे हैं, जो दशहरे के मुख्य आकर्षण होते हैं।