15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
शीतला माता पर चढ़ाया ठंडे पकवानों का भोग, बास्योड़ा पर्व हर्षोल्लास से मनाया
Play video

शीतला माता पर चढ़ाया ठंडे पकवानों का भोग, बास्योड़ा पर्व हर्षोल्लास से मनाया

सुबह होते ही महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हुईं माता की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। छोटे बच्चों को ‘ढोक’ लगवाने की परंपरा भी निभाई गई, जिससे उन्हें माता का आशीर्वाद प्राप्त हो। बास्योड़ा पर्व के दिन ठंडे जल से स्नान करने और ठंडे भोजन

Google source verification

जिले के अलावडा क्षेत्र में शुक्रवार को बास्योड़ा पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शीतला माता के मंदिर में ठंडे पकवानों का भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह होते ही महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हुईं माता की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। छोटे बच्चों को ‘ढोक’ लगवाने की परंपरा भी निभाई गई, जिससे उन्हें माता का आशीर्वाद प्राप्त हो। बास्योड़ा पर्व के दिन ठंडे जल से स्नान करने और ठंडे भोजन को ग्रहण करने की परंपरा है। इस अवसर पर परिवार के लोगों ने ठंडी पूड़ी, चावल, बेसन की पकौड़ियां, मीठे पकवान और दही आदि का सेवन किया। मान्यता है कि इस पर्व को मनाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और घर-परिवार पर शीतला माता की कृपा बनी रहती है।