राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में महिला प्रकोष्ठ एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में राज्य महिला नीति 2021 की अनुपालना में चल रहे साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के इन्डोर सत्र में प्रशिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका आशा सुमन ने महाविद्यालय की छात्राओं को साइबर काइम से सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट से की जाने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने को कहा, साथ ही सोशल मीडिया को इस्तेमाल करने से पूर्व किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए, के बारे में जानकारी दी। आउटडोर सत्र के दौरान उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक, फॉल एण्ड थ्रो, किक अटैक के गुर सिखाए।
अंत में इस शिविर के समापन समारोह में छात्राओं ने सप्ताह भर सीखे आत्मरक्षा के गुरों का प्रदर्शन कर समारोह का आगाज किया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में प्राचार्य प्रो. के.एल. मीना ने प्रशिक्षक आशा सुमन को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:
परीक्षा परिणाम में धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज गेट बंद कर की नारेबाजी