19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
डाबलामेव गांव में विद्युत कार्य करते समय ठेकाकर्मी की करंट से मौत….देखे वीडियो
Play video

डाबलामेव गांव में विद्युत कार्य करते समय ठेकाकर्मी की करंट से मौत….देखे वीडियो

सरकारी स्कूल के पीछे खेत में दो पोल टूटे हुए थे, जिन्हें सही करने का कार्य कर रहे थे कि दो तार काट दिए एवं एक तार को काटते समय विद्युत प्रवाह से हादसा हो गया।

Google source verification

अलवर. जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के माचाडी मार्ग स्थित डाबलामेव गांव के सरकारी स्कूल के पीछे विद्युत की 11केवी लाइन पर कार्य करते समय करंट आने से एक ठेकाकर्मी की झुलस कर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही विद्युत वितरण निगम के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। कोठीनारायणपुर पुलिस चौकी के प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि डाबलामेव गांव में सरकारी विद्यालय के पीछे खेत में 11केवी विद्युत लाइन पर ठेकाकर्मी मुकेश (30) पुत्र बाबूलाल मीना निवासी करणपुरा थाना रैणी शटडाउन लेकर कार्य कर रहा था। उसी दौरान विद्युत प्रवाह आ गया, जिससे उसकी करंट से झुलसकर मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

टूटे हुए थे दो पोल

पुलिस के अनुसार मृतक के साथ कार्य कर रहे ठेकाकर्मी रघुवीर जाटव निवासी पृथ्वीपुरा ने बताया कि डाबलामेव के सरकारी स्कूल के पीछे खेत में दो पोल टूटे हुए थे, जिन्हें सही करने का कार्य कर रहे थे कि दो तार काट दिए एवं एक तार को काटते समय विद्युत प्रवाह आने से मुकेश मीना करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

इधर मामले में सहायक अ​भियंता ज्ञानचंद मीणा का कहना है कि पलवा फीडर पर ठेकाकर्मी लाइन पर कार्य कर रहे थे। तभी लाइन पर दुर्घटना हो गई। कारणों का अभी पता नहीं लगा है, अभी जांच करेंगे।