अलवर के सामान्य अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। अस्पताल के बाहर और अंदर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इन दिनों वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग बुखार, शरीर में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ के कारण इलाज में भी देरी हो रही है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मौसमी बदलाव के कारण वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इन दिनों रहन-सहन और खानपान में सावधानी बरतने और स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।