
अलवर जिले के पिनान क्षेत्र में डोरोली वाली घटवासन माता के प्रसिद्ध लक्खी मेले का आयोजन भाद्रपद मास की नवमी के दिन किया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मेले में ढ़प की थाप पर भक्तों ने माता की महिमा का गुणगान करते हुए भजन गाए और भक्ति में लीन हो गए। श्रद्धालुओं ने घटवासन माता के मंदिर में पहुँच कर श्रद्धापूर्वक मत्था टेका और अपनी मन्नतें मांगी। इसके साथ ही शिव विवाह की कथा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और धार्मिक कथा का श्रवण किया।