3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि, निभाया बेटे का फर्ज 

अलवर शहर के स्कीम नंबर दो में चार बेटियों ने अपनी मां को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया। इस दौरान बेटियों की आंखों में आंसू आ रहे थे, जिन्हें देखकर लोग भावुक हो गए।

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Aug 31, 2024

अलवर शहर के स्कीम नंबर दो में चार बेटियों ने अपनी मां को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया। इस दौरान बेटियों की आंखों में आंसू आ रहे थे, जिन्हें देखकर लोग भावुक हो गए। स्कीम नंबर दो लाजपत नगर निवासी रमन कुमार शास्त्री की पत्नी मंजू शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इनकी बेटियां कोमल व्यास, कृतिका व्यास, रीतिका कल्ला और शिल्पा शर्मा हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी रीतिका ने मां को मुखाग्नि दी और कंधा दिया। इस दौरान बाकी बहनों ने भी हाथ लगाया। ये दिल्ली रहती हैं और जॉब करती हैं। अंतिम संस्कार तीजकी श्मशान घाट पर किया गया। बेटियों ने बताया कि माता पिता ने हम चारों बहनों को बेटों की तरह पाला है उन्होंने कभी बेटों से कम नहीं समझा। हमारी मां चाहती थी कि अंतिम संस्कार बेटियां ही करें। इस दौरान समाज व परिवार के लोगों ने भी बेटियों को अंतिम संस्कार करने पर उनका साथ दिया और इसे समाज के लिए एक अच्छी पहल बताया।