
अलवर मिनी सचिवालय में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान, जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों ने अपनी शिकायत सीधे जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के सामने रखीं। डॉ. शुक्ला ने प्रत्येक समस्या को ध्यान से सुना, उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, साथ ही लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जनहित के मुद्दों को तेजी से हल करने के दिशा निर्देश दिए।