27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
रोजगार मेला: 748 युवाओं को मिला रोजगार तो खुशी से झूमे…. देखें वीडियो ….
Play video

रोजगार मेला: 748 युवाओं को मिला रोजगार तो खुशी से झूमे…. देखें वीडियो ….

युवाओं को शैक्षणिक एवं कौशल योग्यता के आधार पर निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए शहर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कर सहज एवं सरल प्लेटफार्म उपलब्ध कराया
Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Feb 08, 2025

खैरथल. युवाओं को शैक्षणिक एवं कौशल योग्यता के आधार पर निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए शहर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कर सहज एवं सरल प्लेटफार्म उपलब्ध कराया।
रोजगार मेले का आयोजन पीएम श्री राउमावि खैरथल में किया। इस दौरान 748 युवाओं को रोजगार मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत ङ्क्षसह यादव, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
जिला कलक्टर किशोर कुमार ने रोजगार मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी नियोक्तागण से स्टाल टू स्टाल सम्पर्क कर नियुक्ति प्रक्रिया, वेतन, नियुक्ति संख्या की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा रोजगार विभाग के अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने आगामी 6 माह में सम्पूर्ण मेला प्रक्रिया का फालों-अप कर इसमें स्वरोजगार,उद्यमिता एवं अन्तिम चयन पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
शिविर में लगभग 2100 युवक युवतियों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से आईटीआई, 10वी, 12वी,डिप्लोमा, बी टेक एवं स्नातक योग्यता धारक उपस्थित रहें।
इस आयोजन में भिवाडी, नीमराणा, एमआईए अलवर की 33 कम्पनियों ने भाग लिया तथा कंपनियों ने 11000- 25000 के मध्य मासिक वेतन के अवसर उपलब्ध कराए। जिला कलक्टर ने मौके पर पांच बेरोजगार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।
रोजगार मेला में युवाओं ने बढ़ चढकऱ हिस्सा लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्राप्त किया। अंत में सुश्री मिताक्षी गोयल एवं मनोज कुमार जांगिड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।