13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

पूर्व विधायक रामहेत यादव को जयपुर रेफर किया, जूली और मंत्री शर्मा पहुंचे हॉस्पिटल 

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का एक्सीडेंट में पैर फैक्चर हो गया। सुबह दुर्घटना के बाद पूर्व विधायक रामहेत यादव को दोपहर में जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। रेफर करने के समय मंत्री संजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।  सुबह हुआ था एक्सीडेंट  पूर्व विधायक रामहेत […]

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Jun 01, 2024

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का एक्सीडेंट में पैर फैक्चर हो गया। सुबह दुर्घटना के बाद पूर्व विधायक रामहेत यादव को दोपहर में जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। रेफर करने के समय मंत्री संजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। 

सुबह हुआ था एक्सीडेंट 

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का एक्सीडेंट में पैर फैक्चर हो गया। आपको बता दें कि शनिवार सुबह 5 बजे अलवर शहर में टेल्को चौराहे के पास किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद यादव का एक निजी गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। 

अलवर शिवाजी पार्क पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना उस समय हुई जब सुबह साढ़े पांच बजे पूर्व विधायक रामहेत यादव साइकिल पर घूमने निकले थे। ट्रक ने पूर्व विधायक को लगभग 15 फीट तक घसीट लिया। इसके बाद विधायक का एक पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और फैक्चर हो गया। 

यह भी पढ़े
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर