15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर 

सुबह 5 बजे अलवर शहर में टेल्को चौराहे के पास किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव को ट्रक ने टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का एक्सीडेंट में पैर फैक्चर हो गया। आपको बता दें कि शनिवार सुबह 5 बजे अलवर शहर में टेल्को चौराहे के पास किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव को ट्रक ने टक्कर मार दी। यादव का एक निजी गीतांजलि हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

अलवर शिवाजी पार्क पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना उस समय हुई जब सुबह साढ़े पांच बजे पूर्व विधायक रामहेत यादव साइकिल पर घूमने निकले थे। ट्रक ने पूर्व विधायक को लगभग 15 फीट तक घसीट लिया। इसके बाद विधायक का एक पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और फैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद पूर्व विधायक रामहेत यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दुर्घटना के समय स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज वहाँ पहुंचा इसके बाद पूर्व विधायक को गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता सहित उनके शुभचिंतक उनका हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।