16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

शहर के पटरी पार इलाके को कन्या महाविद्यालय की सौगात, भाजयुमो ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई, देखे वीडियो

प्रदेश सरकार ने विधानसभा में सामान्य वाद- विवाद के बाद कई घोषणाएं की। अलवर शहर के पटरी पार इलाके को नवीन कन्या महाविद्यालय मिल गया। यह इलाका उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्थानों के अभाव में पीछे था। पटरी पार इलाके में संसाधनों का अभाव है।

Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Feb 28, 2025

अलवर. प्रदेश सरकार ने विधानसभा में सामान्य वाद- विवाद के बाद कई घोषणाएं की। अलवर शहर के पटरी पार इलाके को नवीन कन्या महाविद्यालय मिल गया। यह इलाका उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्थानों के अभाव में पीछे था। पटरी पार इलाके में संसाधनों का अभाव है। सभी शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय व अन्य संस्थान शहर के मुख्य हिस्से में रह गए। पटरी पार इलाके में सीनियर सैकेण्डरी बालिका विद्यालय तक नहीं है। बालिकाओं को पढऩे के लिए शहर के मुख्य हिस्से तक आना होता है। इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया। वन मंत्री संजय शर्मा ने इस मामले को विधानसभा में रखा और डिप्टी सीएम दियाकुमारी ने इसकी घोषणा कर दी। इसके अलावा बुद्ध विहार में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने की भी घोषणा की है। वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा में विस्तार के लिए रामगढ़ सीएचसी को उपजिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत की घोषणा की। बानसूर के महनपुर में नई पीएचसी प्रस्तावित है। रामगढ़ के खूंटेटा कलां में 33केवी जीएसएस, रामगढ़-गोङ्क्षवदगढ़ रोड चिड़वाई से बड़ौदामेव वाया जयङ्क्षसहपुरा, चौलाईबास तक 8 किमी सडक़ का चौड़ाई व नवीनीकरण, जालूकी चौराहे से सीकरी वाया गोङ्क्षवदगढ़ स्टेट हाईवे 35 का 14 किमी तक चौड़ाई व सु²ढीकरण शामिल है।

कन्या महाविद्यालय की घोषणा पर मिठाई बांटकर जताया हर्ष
भाजयुमो अलवर ने अलवर शहर के पटरी पार इलाके को नवीन कन्या महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा पर राजर्षि महाविद्यालय के समीप आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर हर्ष जताया। युवा नेता रजनीश जैमन ने बताया कि अधिकतर बच्चियों को स्कूली शिक्षा के बाद या तो जीडी कॉलेज आना पड़ता या फिर जयपुर-दिल्ली सहित अन्य जगह जाना पड़ता था। कई बच्चियां तो इसके कारण आगे की पढ़ाई ड्रॉप कर देती थी। इस बार बजट में कन्या महाविद्यालय की घोषणा हुई तो अधिकतर लोग इसलिए खुश थे कि उनकी बेटी को अब अकेले बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अपने ही घर में वह पढ़ाई कर पाएंगी। इसको लेकर मिठाई बांटी, आतिशबाजी की। शहर में पिछले काफी वर्षों से कॉलेज खोले जाने की मांग चल रही थी। राजस्थान के इस बजट में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने पटरी पार क्षेत्र में कन्या कॉलेज खोले जाने की घोषणा की है। डिप्टी सीएम की इस घोषणा के बाद जहां आम लोगों ने खुशी जताई है वहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर डिप्टी सीएम दिया कुमारी तथा वन मंत्री व शहर विधायक संजय शर्मा का आभार जताया है। इस मौके पर भावना नरुका, अनुष्का चौधरी, रश्मि सैनी, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, विक्रम शर्मा, पार्षद लोचन यादव, एडवोके खेमराज गुर्जर, जीतू चौधरी (लीली), यश शर्मा, चिराग, मंयक शर्मा ,यशोदन पाराशर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नए जिलों को भी सौगातें
खैरथल-तिजारा जिले में माजरी भाण्ड़ा रोड से सरूपसराय होते हुए पदमाड़ा कलां की ओर 35 किमी सडक़, तिजारा टोल टैक्स से कृषि मंडी तिजारा तक वाया बस स्टैंड तिजारा तक 3 किमी सडक़ का सु²ढी व चौड़ाईकरण और खेड़ी-खरखड़ी अप टू हरियाणा सीमा तक 35 किमी सडक़ के चौड़ाईकरण की घोषणा की है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नीमूचाणा-कुण्डली-कराणा-चैनपुरा की 135 किमी सडक़, एमडीआर प्रागपुरा से किरारोद, मालेरा जोहड़ व सामोता की ढाणी एनएच 48 तक, भाबरू से जवानपुरा होते हुए बागावास चौरासी तक रिलायंस पेट्रोल पंप से तुलसीपुरा वाया तलियारा तक 164 किमी सडक़ की चौड़ाईकरण, आतेंला-छितोली वाया किशनपुरा, सूरजपुरा तक 82 किमी सडक़ निर्माण की घोषणा की। अलवर व कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नवीन कन्या महाविद्यालय व खैरथल-तिजारा के कोटकासिम में आईटीआई भवन निर्माण की भी घोषणा की गई है।