3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

मसाला उद्योग में भीषण आग से लाखों का माल हुआ खाक ….देखें वीडियो …

शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब पौने बारह बजे वी प्योर मसाला एवं खाद्य उत्पाद कंपनी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Jan 18, 2025

शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब पौने बारह बजे वी प्योर मसाला एवं खाद्य उत्पाद कंपनी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें उठते ही आसपास के उद्योगपति और कर्मचारी मदद के लिए जुट गए। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सभी ने आग बुझाने के प्रयास किए। आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।
चार दमकलों ने एक घंटे में पाया काबू: खैरथल रीको, नगरपरिषद, किशनगढ़बास और तिजारा नगरपालिका से दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को नुकसान से बचा लिया गया। फैक्ट्री मालिक दीपक बच्चानी और नारायण निहलानी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। प्रशासन आग के कारणों की जांच में जुटा है।