2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: रेत में दबा मिला युवक का शव, बच्चों की नजर पड़ी तो खुला राज, हाथ पर लिखा हुआ था ‘पवन खेड़ली’

अलवर जिले के खेरली थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा से करीब 500 मीटर दूर भरतपुर सीमा क्षेत्र में रेत में दबा एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव को रेत में दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Mar 02, 2026

मौके पर पुलिस: फोटो पत्रिका

अलवर। जिले के खेरली थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा से करीब 500 मीटर दूर भरतपुर सीमा क्षेत्र में रेत में दबा एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव को रेत में दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए, जिसके बाद शव को रेत से बाहर निकाला गया। शव के चेहरे पर मिट्टी लगी होने के कारण शुरुआती दौर में उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक के हाथ पर ‘पवन खेरली’ लिखा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भुसावर चिकित्सालय भिजवाया।

बच्चों ने देखा रेत से बाहर निकला हाथ-पैर का हिस्सा

जानकारी के अनुसार, चैनपुरा गांव से करीब 500 मीटर दूर भरतपुर सीमा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत अलीपुर की चारागाह भूमि में पास के घरों के बच्चों को गड्ढे में रेत से बाहर निकला हुआ हाथ और पैर का हिस्सा दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर खेरली थाने से सहायक उप निरीक्षक भूप सिंह जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल भरतपुर सीमा में होने के कारण खेरली मोड़ थाना पुलिस को भी सूचना दी गई।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

थानाधिकारी राजेश कसाना पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। भुसावर से पुलिस अधिकारी वीरेंद्र शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक आदतन अपराधी बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ खेरली थाने में दुष्कर्म, अवैध हथियार रखने और मोटरसाइकिल चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह एक गैंग से जुड़ा हुआ था और उसी गैंग का नाम उसने अपने हाथ पर लिखवा रखा था।

घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।