
अलवर जिले के कांकरा बर्डोद गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इसके बाद उसने घर के सामने मुख्य राजमार्ग पर एक ट्रक के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी अमित कुमार और बहरोड़ डीएसपी कृष्ण कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की गंभीरता से जांच की। इसके बाद डॉग स्क्वायड और एसएफएल (फॉरेंसिक) टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
यह भी देखें:
ढिगावड़ा: स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल