11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

No video available

प्लांट में एलडीओ के टैंकर में लगी आग, सामान जला, देखे वीडियो

छाया धुएं का गुबार, सडक़ निर्माण प्लांट में घटना

Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Jul 13, 2024

मालाखेड़ा. डामरी की सडक़ का निर्माण कर रही कंपनी आर एंड संस के सोहनपुर- बिजवाड़ सडक़ मार्ग पर प्लांट में शनिवार शाम को रोडी गर्म करते समय एलडीओ भरे टैंकर को खाली करते समय आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। जिससे पूरे क्षेत्र में धुआं छा गया। यहां से उठा धुआं आसमान में तीन किलोमीटर के दायरे में फैल गया। इस दौरान लोग घटना के पास एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। जिसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक ज्वलनशील पदार्थ का टैंकर खाक हो गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएल मीणा ने बताया सडक़ निर्माण के दौरान रोड़ी को गर्म करना पड़ता है। उसमें इस ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग किया जाता है। सभी सुरक्षा उपाय रखे जाते हैं लेकिन टैंकर में भरे हुए ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ ली। जिससे काफी नुकसान हुआ है।