1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

मालाखेड़ा: गर्भवती महिला की निशुल्क होगी सोनोग्राफी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस योजना के तहत अब सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा शुरू की गई है।

Google source verification

अलवर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस योजना के तहत अब सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा शुरू की गई है। यह शिविर हर महीने की 9, 18, और 27 तारीख को आयोजित होता है। योजना के तहत सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में जांच के लिए वाउचर दिए जाते हैं। मालाखेड़ा के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी लोकेश मीणा ने बताया कि अब तक 12 महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी करवाई जा चुकी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।