11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: 68 वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

वन मंत्री संजय शर्मा ने जिले के राजकीय नवीन स्कूल में आयोजित 68 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी (17/19 वर्षीय) हैंडबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता

Google source verification

वन मंत्री संजय शर्मा ने जिले के राजकीय नवीन स्कूल में आयोजित 68 वीं जिला स्तरीय विद्यालयी (17/19 वर्षीय) हैंडबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता और राम गोपाल खन्ना राजकीय बालिका विद्यालय में 68 वीं जिला स्तरीय विद्यालयी (17/19 वर्षीय) फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  शुभारंभ समारोह में मंत्री ने प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान मंत्री शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए दोनों स्थानों पर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही राष्ट्र की प्रगति के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, और हमें दोनों को समान रूप से महत्व देना चाहिए। प्रतियोगिताओं में आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।