अलवर नगर विकास न्यास (यूआईटी) के अधिकारी शहर में जगह-जगह बस स्टॉप बनाकर इनकी देखभाल करना भूल गए। कहीं अवैध पार्किंग स्टैंड बना दिए गए तो कहीं बस स्टॉप के आगे ठेलियां लग रही हैं। अग्रसेन सर्किल स्थित बस स्टॉप पर तो एक परिवार ने अपना आशियाना बना लिया है। बस स्टॉप पर कपड़े सूखते हैं, फर्श पर बर्तन, चूल्हा रखा है। यूआईटी के अधिकारियों का करीब-करीब रोजाना इस स्थान से आना-जाना होता है। प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी भी यहां से गुजरते हैं, मगर मजाल है किसी की नजर इस पर पड़ी हो।