मालाखेड़ा की स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बालेटा की टीम ने 68वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में खेरली में आयोजित फाइनल मैच में एनएसबी खेरली को 27-25 से हराकर खिताब जीता। टीम प्रभारी सुशीला यादव और कोच ओमप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में टीम ने कई मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय अपनी मेहनत, कोच और सहयोगियों को दिया।