
राजगढ़ कस्बे के विकास कॉलोनी में शराब के ठेके खोले जाने के विरोध को लेकर महिला-पुरुष जुलूस निकलते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी नीतू सचदेवा ने बताया कि विकास कॉलोनी में शराब के ठेके खुलने के विरोध में उपखंड कार्यालय आये। जहां उन्होंने ठेके के विरोध में तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा को अवगत करवाया। जबकि कॉलोनी के आस पास मन्दिर व विधालय है। यहां स्कूली बच्चों का आना-जाना रहता है। इसलिए कॉलोनी में शराब का ठेका नही खुलना चाहिए। राहुल बटवाडा ने बताया कि कॉलोनी के महिला-पुरुषों ने उपखण्ड कार्यालय पर तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिस पर तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा व नायब तहसीलदार छोटेलाल मीना मौके पर पहुँचे। उन्होंने मौका स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि ठेका खुलने को लेकर कॉलोनी वासियों में विरोध है।