प्रदेश में सात विधानसभा में उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर रामगढ़ पुलिस भी सतर्क हो चुकी है। रामगढ़ पुलिस ने सोमवार को सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 100 लीटर हथकड शराब सहित गिरफ्तार किया है और बाइक को जप्त किया है। बाइक पर पीछे बैठे आरोपी को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही। रामगढ़ डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उपचुनाव को मद्देनजर रखते हुए रामगढ़ थाना अधिकारी सवाई सिंह ने थाने पर स्पेशल टीम का गठन कर थाना क्षेत्र के डोली से मस्ताबाद रोड पर एक आरोपी महेंद्र सिंह (30) थाना गोविंदगढ़ को करीब 100 लीटर अवैध हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया है। बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति मंगतसिंह पुत्र थाना गोविंदगढ़ पुलिस को देखकर फरार हो गया। उसके खिलाफ फरारी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया पुलिस को सूचना मिली कि बरवाड़ा से एक बाइक पर दो व्यक्ति अवैध हथकड़ शराब को बाइक पर रखकर डोली से मस्ताबाद रोड पर जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया दूसरा मौके से फरार हो गया।