Ramgarh Assembly by-election update: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। रामगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 60.74 प्रतिशत हो चुका है। इको फ्रेंडली मतदान केंद्र नखनोल, रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव में जिला प्रशासन ने नवाचार किया है। यहां ग्रीन थीम के साथ-साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त मतदान केंद्र बनाये गए है। लोकतंत्र की मजबूती व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक संदेश देने की ये कोशिश है।
दोपहर 1 बजे तक 45.40 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइन लग रही है। रामगढ़ में सुबह 11 बजे तक 28.97 प्रतिशत और 9 तक 14.64 प्रतिशत हुआ था। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतदान सुचारू व शांतिपूर्ण जारी है। मतदाताओं में सुबह 7 बजे से उत्साह दिखाई दे रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद हैं। चुनावी मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज 2.74 लाख मतदाता कर रहे हैं।
इस तरह बढ़ता गया मतदान
सुबह 9 बजे तक- 14.64 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक- 28.69 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक-45.40 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक- 60.74 प्रतिशत
यह भी पढ़ें:
रामगढ़ उपचुनाव: दोपहर 3 बजे तक 60.74 प्रतिशत हुआ मतदान, पढ़ें पूरा अपडेट