12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

एक घंटे की जोरदार बारिश से सड़कें बनी दरिया…देखें वीडियो

वाहन चालकों को आवागमन में हुई परेशानी। खेतों में भी भर गया पानी

Google source verification

अलवर. जिले के सकट कस्बे सहित आसपास के गांवों में बुधवार दोपहर के समय 1 घंटे जोरदार बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया।

क्षेत्र में कई दिनों से तेज धूप के चलते उमस व गर्मी का मौसम बना हुआ था। लोग परेशान दिखाई दे रहे थे। लगभग 1 घंटे तक बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उसके बाद फिर शाम 5 बजे से बारिश होने का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश के बाद कई घरों में बारिश का पानी भर गया। मुख्य सड़क, चौथ माता मंदिर मार्ग, मुख्य बाजार, पीएम श्री स्कूल के सामने, मेला चौक सहित आम रास्तों में पानी बह निकला। राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद खेतों में भी पानी भर गया।