17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
कांग्रेस नेताओं के नाम के बोर्ड हटाने पर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Play video

कांग्रेस नेताओं के नाम के बोर्ड हटाने पर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

शहर के शांतिकुंज क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा और रामगढ़ की पूर्व विधायक सफिया खान के नाम के लगे बोर्ड को हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Google source verification

शहर के शांतिकुंज क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा और रामगढ़ की पूर्व विधायक सफिया खान के नाम के लगे बोर्ड को हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। जैसे ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा को इस घटना की जानकारी मिली, वे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बीजेपी के दबाव में आकर यह कदम उठाया है। मिश्रा ने कहा कि सड़क निर्माण चल रहा था, हमें मौका भी नहीं दिया कि बोर्ड को दूसरी जगह शिफ्ट कर सकें। केवल कांग्रेस नेताओं के नाम वाले बोर्ड को निशाना बनाया गया, जबकि अन्य बोर्ड को नहीं हटाया गया।