
घायल का बहरोड़ के निजी अस्पताल में इलाज जारी बहरोड़. हरियाणा सीमा से लगते गांव भुंगारका में गुरुवार सुबह अतिक्रमण हटाने के दौरान सरपंच ने एक बुजुर्ग पर फायङ्क्षरग कर दी। फायङ्क्षरग में बुजुर्ग घायल हो गया। फायङ्क्षरग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गांव भुंगारका निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र शिवनारायण ने बताया कि गुरुवार सुबह वह घर पर ही था। उस दौरान सरपंच राजेंद्र कुछ लोगों के साथ जेबीसी लेकर आया और मकान तोडऩे लगे। उन्होंने जेसीबी को रोकते हुए हुए कहा कि बीडीओ ने जो पैमाइश की थी वहां तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। अब उससे ज्यादा मकान को क्यों तोड़ा जा रहा है। इसके बाद सरपंच और लक्ष्मीनारायण के बीच कहासुनी हो गई और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान सरपंच राजेंद्र ने पिस्टल निकालकर तीन राउण्ड फायर कर दिए, जिससे एक गोली बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण के पैर में लगी। इसके बाद सरपंच व उसके लोग मौके से चले गए। परिजन लहूलुहान हालत में उसे नांगल चौधरी लेकर पहुंच, जहां से चिकित्सकों ने रैफर कर दिया।