12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

लापता व्यक्ति का शव, गांव के पास कुएं में मिलने से फैली सनसनी

बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के नायसराणा गांव में बुधवार देर शाम को एक व्यक्ति का कुएं में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा फैल गया।

Google source verification

बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के नायसराणा गांव में बुधवार देर शाम को एक व्यक्ति का कुएं में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा फैल गया। कुएं में व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को दी।सदर थाना के हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव ने बताया कि क्षेत्र के नायसराणा गांव में बुधवार शाम को एक व्यक्ति का शव कुएं में पड़ा होने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई तो ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर कुएं से बदबू आ रही थी। जिस पर उन्हें पता चला कि कुएं में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की पहचान नायसराणा निवासी विनोद कुमार पुत्र बंसीलाल के रूप में हुई है। मृतक चार पांच दिन से घर से लापता था।पुलिस शव को कुएं से बाहर निकलवा रही है। शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।