
मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के सड़क मार्ग पर निर्भय पूरा के समीप नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अकबरपुर थाना पुलिस के नटनी का बारा स्थित रूपारेल नदी के बहाव क्षेत्र में आज एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वही सुचना पर अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अकबरपुर अस्पताल की मौचरी में रखवाया, पूर्व सरपंच इंद्रमल मीणा ने बताया कि आज सुबह एक चरवाहे ने सुचना दी कि रुपारेल नदी के बहाव क्षेत्र में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है । वहीं हम मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकला और अकबरपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अकबरपुर पहुंचाया। वही शव की शिनाख्त मालाखेड़ा कस्बे के रहने वाले जगदीश के रूप में हुई है। वही शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।