12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

परीक्षा परिणाम में धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज गेट बंद कर की नारेबाजी  

जिले आरआर कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर के सेकंड सेमेस्टर के रिवाइज रिजल्ट में आधे छात्रों के फेल होने के बाद स्टूडेंट्स ने विरोध में कॉलेज गेट बंद कर प्रदर्शन किया।

Google source verification

जिले आरआर कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर के सेकंड सेमेस्टर के रिवाइज रिजल्ट में आधे छात्रों के फेल होने के बाद स्टूडेंट्स ने विरोध में कॉलेज गेट बंद कर प्रदर्शन किया। सोमवार को परिणाम धांधली को लेकर छात्र नेता अंकित गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा एग्जाम नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन होगा।  स्टूडेंट्स का कहना है कि कि पहले प्रमोट किए गए छात्रों को नई शिक्षा नीति के तहत अब फेल कर दिया गया, जिससे 400 से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं। अभिषेक जायसवाल ने कहा कि पहले नई शिक्षा नीति की जानकारी नहीं दी गई थी, अब 50 प्रतिशत  से अधिक अंक अनिवार्य बताए जा रहे हैं। छात्रों की मांग है कि फेल छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा हो, अन्यथा आंदोलन होगा। इस दौरान अभिषेक जायसवाल, महेश महला, प्रशांत, सुरेन्द्र, चिराग आदि स्टूडेंट्स मौजूद रहे।