बहरोड़. विधायक बलजीत यादव व भाजपा पदाधिकारी डा. शानू यादव पर की गई टिप्पणी विवाद को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे में गुरुवार दोपहर कचहरी के सामने विधायक के समर्थकों ने अलवर सांसद महंत बालकनाथ व डॉ शानू यादव के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इधर भाजपा पदाधिकारी डॉ शानू यादव के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनर्गल टिप्पणी के विरोध में विधायक के खिलाफ गांव जखराना की चौपाल पर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कृषि उपज मंडी सदस्य रामजस यादव ने बताया कि पिछले चार पांच दिन से कुछ भाजपा पदाधिकारी विधायक पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं जिले बनने के नाम पर लोगो को भ्रमित किया जा रहा है। विधायक पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा रहे है। जबकि ये लोग खुद विधायक को गाली गलौज कर रहे है। विधायक ने तो राठ की महिलाओं के बारे में कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। मनोनीत पार्षद समय यादव ने विधायक पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया। विधायक के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वही आमजन ने भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। इस दौरान पंचायत समिति उप प्रधान गजराज यादव,नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम यादव,पार्षद मनोज यादव,अनिल सेठ, संजय अग्रवाल, कंवर ङ्क्षसह, नवरंग,राधेश्याम, पार्षद गीता शर्मा, आशा देवी, शर्मिला यादव,पूजा यादव, संगीता शर्मा, संतोष यादव,गीता देवी,राजबाला,अमित कुमार, पुखराज गुप्ता, सम्पत, रोहिताश, संजय यादव, गौरी शंकर, हरिङ्क्षसह, हंसराज महावर,राहुल यादव, धीरेंद्र यादव सहित कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।विधायक ने किया नारी
शक्ति का अपमान
क्षेत्र में 20 मार्च को विधायक बलजीत यादव ने भाजपा पदाधिकारी डॉ शानू यादव के प्रति की गई अनर्गल टिप्प्णी पर गुरुवार को गांव जखराना की चौपाल पर ग्रामीणों ने विरोध जताकर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ शानू यादव ने कहा कि यह उनका नहीं नारी शक्ति का अपमान है जिसको सहन नही किया जाएगा। इस अभद्रता पर जमकर विरोध किया जाएगा। गांव में बैठक में मौजूद लोगों ने फैसला लिया की जब तक विधायक राठ की मातृ शक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेता है तब तक गांव में आने नहीं दिया जाएगा। वहीं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर विधायक पर अतिशीघ्र कार्रवाई की मांग की। इसके साथ गांव जटगांवडा,गुवाना व भगवाड़ी कलां में ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा की प्रशासन जल्द से जल्द विधायक पर कार्रवाई करे। ऐसा नहीं करने पर सर्व समाज राठ के सामाजिक ताने बाने को बचाने के लिए बड़ा जन आंदोलन करेगा।