
अलवर में भाद्रपद मास की एकादशी शनिवार को जलझूलनी एकादशी के रूप में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में विराजमान चल प्रतिमाओं को जल विहार के लिए ले जाया गया। शुभ मुहूर्त होने के कारण कुआं पूजन आदि समारोह भी आयोजित किए गए। मुरली मनोहर महाराज मंदिर काशीराम का चौराहा शुक्ल की बगीची पर जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी का डोला निकाला गया।