16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
नारायणपुर में प्रशासन ने तिरंगा बाइक रैली निकाली
Play video

नारायणपुर में प्रशासन ने तिरंगा बाइक रैली निकाली

अलवर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उपखंड प्रशासन नारायणपुर की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।

Google source verification

अलवर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उपखंड प्रशासन नारायणपुर की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा बाइक रैली को उपखंड कार्यालय से कोटपूतली बहरोड़ जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत एसडीएम लक्ष्मीनारायण बुनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर मुख्य बाजार होकर  खेल स्टेडियम पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।  कस्बे में जगह जगह तिरंगा बाइक रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस दौरान उपखंड प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारियों ने आमजन को 13 से 15 अगस्त को घर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।  स्कूल के  छात्र-छात्राओं ने भारत माता, वन्दे मातरम् जय कारें लगाए गए। शहीदों, वीर जवानों के जयकारे लगाए गए।बाइक रैली करीब एक किलोमीटर लम्बी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 2022 में हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया था।इस मौके पर सीईओ सत्यप्रकाश बानसूर, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीनारायण बुनकर, तहसीलदार लोकेश कुमार, रमेश चंद गुर्जर सहायक अभियंता बिजली विभाग,जलदाय विभाग बसई जोगियान पूर्व सरपंच श्याम सिंह तंवर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।