अलवर. शहर के अग्रसेन सर्किल और नमन होटल के बीच बुधवार को देर रात मुख्य सड़क पर 60 साल पुराने मंदिर से अचानक क्रेन टकरा गई, जिससे मंदिर ढह गया। मंदिर में रखी शिव परिवार और हनुमान जी की मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गुरुवार सुबह जब लोगों को इस बारे में पता चला तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की जिसके बाद क्रेन मालिक ने मंदिर पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ली है।