क्षेत्र के कालीपहाडी गांव स्थित देवनारायण मंदिर से सोमवार को 71 झंडा पद यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान उनका कई जगह स्वागत किया गया।
देवनारायण मंदिर समिति अध्यक्ष अजय ङ्क्षसह गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज की ओर से चल रही ध्वज पदयात्रा में कामां, कोसी, परमान्दरा, बडोली, सुन्दरावली, पान्हौरी, डाबक, मोराका, बांदका, खखावली, पेन्डका, तिलकपुर, गुर्जर खोहरा, गोर पहाड़ी सहित उत्तरप्रदेश के पदयात्रियों का जत्था रविवार देर शाम कालीपहाड़ी देवनारायण मंदिर पर पहुंचा। जहां रात को विश्राम में देवनारायण भगवान का जागरण कर महिमा का बखान किया। सोमवार सुबह सभी यात्रियों का जलपान कराकर झंडा पूजन कर रवाना किया गया। डोरोली पहुंचने पर गुर्जर समाज के लोगों की ओर से दूध-जलेबी वितरित कर स्वागत किया। नारियल व भेंट देकर झंडा का पूजन किया गया। इस अवसर पर रामस्वरूप गुर्जर, वैध छोटेलाल, कुन्दन, बबलू, बने ङ्क्षसह, राधेश्याम, रामहेत, सियाराम, किलाण सहाय, नंदराम, गूजरमल आदि समाज के लोग मौजूद रहे।
401 पदयात्री हुए शामिल: राजगढ़. टहला कस्बे के मोती महल से देवनारायण मंदिर जोधपुरिया के लिए 14वीं भगवान श्रीदेवनारायण की पदयात्रा रवाना हुई। टहला के मोतीमहल स्थित देवनारायण मंदिर मे पूजा-अर्चना की गई। देवनारायण जनकल्याण संस्थान टहला अध्यक्ष रामसहाय गुर्जर ने पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा में 401 पदयात्री भगवान देवनारायण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह पदयात्रा नारायणी धाम, काछाला भैंरूआंधी, बैनाडा, गुनेर, चाकसू, निवाई होते हुए 8 सितम्बर की दोपहर देवधाम जोधपुरिया पहुंचेगी। जहां भगवान देवनारायण के मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजा चढाकर पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान मोहनलाल दायमा, नौरतन , जयराम आदि मौजूद रहे।
हर तरफ रहा उत्साह: कोठीनारायणपुर (राजगढ़). भगवान देवनारायण की ध्वजा यात्रा को लेकर समाज के लोगों में हर तरफ उत्साह नजर आ रहा है। इधर पंचायत समिति क्षेत्र राजगढ़ के ग्राम पंचायत पलवा से ग्यारहवीं भगवान देवनारायण की ध्वजा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत पलवा के पूर्व सरपंच बुद्धालाल गुर्जर ने बताया की समाज के भक्तों की ओर से ग्राम पंचायत पलवा से पद यात्रा रवाना हुई। यात्रा की शुरूआत बांबोली से होकर गंडाला होते हुए श्यामगंगा से ध्वज लेकर पलवा पहुंची। जहां योगेंद्र पारीक, कप्तान ङ्क्षसह, इंद्र व अजय आदि ने ध्वज की पूजा कर भक्तों का स्वागत किया।