16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
चोरों के हौसले बुलंद: घर से इनवर्टर, बाइक सहित अन्य हुआ चोरी
Play video

चोरों के हौसले बुलंद: घर से इनवर्टर, बाइक सहित अन्य हुआ चोरी

चोर मकान में खड़ी बाइक सहित अन्य सामान ले गए। जबकि राजगढ़ पुलिस विगत दिनों हुई आधा दर्जन से अधिक चोरियों का सुराग नही लगा पाई।

Google source verification

अलवर के राजगढ़ कस्बे में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। चोर मकान में खड़ी बाइक सहित अन्य सामान ले गए। जबकि राजगढ़ पुलिस विगत दिनों हुई आधा दर्जन से अधिक चोरियों का सुराग नही लगा पाई। पुलिस सुस्त चोर मस्त है।  देर रात्रि माली मोहल्ला में चोरी हुई है। मकान मालिक पंकज भट्ट ने बताया कि माली मोहल्ला में अज्ञात चोरों ने चोरी की जिसमें करीब 20 ताले अलग-अलग कमरों के तोड़े गए।

जिसमे कई तरीके इंटरलॉक थे। जिन्हें क्षतिग्रस्त किया है। जब हमने कमरों में सामान देखा तो पूरे घर के हर कमरे का सामान अस्त व्यस्त किया हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि काफी लम्बा समय बिताकर चोरो द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया है। जिसमे चोरो ने इन्वर्टर, बाइक सहित अन्य सामनो पर हाथ साफ किया है। इसके अलावा सामानों की जांच पड़ताल कर रहे है। इसको लेकर राजगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया।