19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
संत मस्कीन गुरुद्वारे में तीन दिवसीय गुरमत समागम शुरू, देखें वीडियो 
Play video

संत मस्कीन गुरुद्वारे में तीन दिवसीय गुरमत समागम शुरू, देखें वीडियो 

पंथ रत्न ज्ञानी संत मस्कीन की स्मृति में शनिवार को अलवर के टेल्को चौराहा पर संत मस्कीन गुरुद्वारे में शनिवार से तीन दिवसीय गुरमत समागम शुरू हुआ। इसमें शामिल होने के लिए देश विदेश से संगत यहां पहुंची है।

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Mar 01, 2025

पंथ रत्न ज्ञानी संत मस्कीन की स्मृति में शनिवार को अलवर के टेल्को चौराहा पर संत मस्कीन गुरुद्वारे में शनिवार से तीन दिवसीय गुरमत समागम शुरू हुआ। इसमें शामिल होने के लिए देश विदेश से संगत यहां पहुंची है। समागम में आने वाली संगत के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। इसमें करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां पांच एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। बाहर से आने वाली संगत को जानकारी के लिए पूछताछ कक्ष बनाया गया है। समागम में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के अलावा थाइलैंड, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, लंदन आदि से संगत शामिल होगी। इस समागम में स्वर्ण मंदिर अमृतसर के जत्थेदार सहित अन्य प्रमुख लोग भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर ही संत मस्कीन की पुस्तकों की प्रदर्शनी व बुक स्टॉल भी लगाई गई है। तीन दिन तक लंगर भी चलेगा।

समागम के उपलक्ष्य में शुरू हुआ अखंड पाठ की समाप्ति के बाद अरदास होगी और भोग पडे़गा। दूसरे दिन कवि दरबार व तीसरे दिन रैन सभाई कीर्तन के बाद अमृतपान की रस्म के बाद समागम का समापन होगा। समागम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा निगरानी की जा रही है। संत मस्कीन के पौत्र अर्शप्रीत सिंह ने बताया कि पंथ रत्न ज्ञानी संत मस्कीन ने सभी धर्म को साथ लेकर देश विदेश में धर्म की अलग जगाई। इसके लिए वो सदैव याद किए जाएंगे। इस बार 65वां समागम किया जा रहा है। इस बार युवाओं व बच्चों को सिख धर्म से जोड़ने के लिए पालकी साहब व गुरवानी पर आधारित प्रश्नोतरी भी रखी गई है, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: जीप और कार में जोरदार टक्कर, घटना CCTV में हुई कैद