अकबरपुर. सरिस्का बाघ परियोजना में रविवार को शाम की सफारी के दौरान एसटी-15 बाघ पर्यटकों को नजर आया। पर्यटक बाघ को देख गदगद हो गए।
सरिस्का नेचर गाइड अर्जुनसिंह ने बताया कि शाम की सफारी के दौरान कुंडली सरिस्का जंगल में बाघ एसटी 15 विचरण करता नजर आया, जिसमें दिल्ली से आए पर्यटकों ने बाघ की सेल्फी ली और बाघ को देखकर काफी खुश नजर आए। गौरतलब है कि सरिस्का बाघ परियोजना में लगातार बाघों का कुनबा बढ़ने के बाद आसानी से अब बाघों की साइटिंग हो रही है, जिसमें 1 अक्टूबर से सरिस्का जंगल में सफारी के लिए गेट खोला गया है। 3 महीने बंद रहने के बाद पर्यटक सरिस्का घूमने का आनंद उठा रहे हैं।