
अलवर में पिनान क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम सडक पर चांदपुर गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। जैस ही कार में चालक को आग लपटे नजर तो उसने भागकर जान बचाई। गांव मूंडिया टोडाभीम निवासी लोकेश योगी ने बताया कि वह कार से रैणी आ रहा था।
तभी चांदपुर गांव के पास कार से धुआं निकलता देख उसने कार को रोक कर बाहर निकल गया। कार में वह अकेला ही था। कुछ देर में ही कार आग का गोला बन गई। धुआं देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कार में आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल को दी गई। हालांकि पुलिस व दमकल के पहुंचने से पहले ही कार राख हो गई।
यह भी देखें:
ढिगावड़ा: स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल