12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: चारे से भरी गाड़ी में लगी आग, बड़ा हादसा टला 

बहरोड़ के मांढण थाना क्षेत्र के बिंझपुर गांव में एक पिकअप बिजली की जर्जर एलटी लाइन से टकरा गई, जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण पिकअप में आग लग गई।

Google source verification

बहरोड़ के मांढण थाना क्षेत्र के बिंझपुर गांव में एक पिकअप बिजली की जर्जर एलटी लाइन से टकरा गई, जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण पिकअप में आग लग गई। तेज हवा से आग ने विकराल रूप ले लिया, और पिकअप में रखा पशु चारा भी जलकर राख हो गया। निरंजन यादव (24) टोड़ियावास से 2500 रुपये में चारा भरकर बानसूर जा रहा था। गनीमत रही कि उसे हल्का करंट लगा, और वह समय रहते गाड़ी से कूद गया। ग्रामीणों ने मोटर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही पिकअप जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।