16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: घर की दीवार को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग गंभीर घायल
Play video

VIDEO: घर की दीवार को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग गंभीर घायल

अलवर मालाखेड़ा में अकबरपुर थाना इलाके के सिराबास़ गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़ा घर के बीच की मुख्य दीवार को लेकर हुआ, जिसमें एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अलवर ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है।

Google source verification

अलवर मालाखेड़ा में अकबरपुर थाना इलाके के सिराबास़ गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़ा घर के बीच की मुख्य दीवार को लेकर हुआ, जिसमें एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अलवर ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है।

इस मामले की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी कर मामला शांत कराया ओर मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। उसके बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल हुए लोगों से बयान दर्ज मामले की जानकारी ली और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल के परिजन भोंम सिंह ने बताया कि सोमवार को घर के बीच की दीवार पर जबरदस्ती कब्जा जताते हुए दूसरे पक्ष के रामबाबू, अशोक, घनश्याम,खुशी राम, रामवीर तथा अजय अपने घर से लाठी डंडे ओर फ़रसी लेकर आए ओर आते ही हमला कर दिया जिसमें मुखन देवी, मिश्रो देवी, ओर रामपाल गुर्जर गंभीर घायल हो गए जिन्हें 108 की सहायता से अलवर के अस्पताल में ले जाया गया तथा अन्य घायल है। जहां पुलिस उनको लेकर आ रही है।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: नवजात बच्ची को जन्म देते ही कूड़े में फेंका