बहरोड़-अलवर मार्ग पर कारोडा गांव के पास साहबी नदी पर बना पुल छतिग्रस्त होने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पीडब्लूडी और आरएसआरडीसी के अधिकारी मौके पर पहुचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए। पुल का कुछ हिस्सा डैमेज हो गया है। भारी वाहनों को ऊपर जाने से रोका गया है। आरएसआरडीसी परियोजना निदेशक मनु श्रीवास्तव ने बताया कि पुल छतिग्रस्त होने की सूचना मिली है इससे पहले हम इसके मरम्मत करने की तैयारी भी कर रहे थे। पुल का आधा हिस्सा डेमेज हो गया है। हम जल्दी ही रेमेडी करने का काम शुरु कर देंगे। जल्द ही पुलिया ठीक हो जाएगी। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो हमारे उच्च अधिकारी भी पुल को देखकर गए है और उसकी कार्यवाही भी कर रहे है। अब अचानक से ही इसमें क्रेक आ गया। फिलहाल रोड को वन-वे कर दिया गया है। छोटे वाहनों को नही रोका गया है।
यह भी पढ़ें:
नीमराणा में PNB एटीएम लूटने का प्रयास, दुकानदार की सतर्कता से बची लाखों की राशि