मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सोमवार शाम को अलवर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर केंद्रीय विधालय के खेल मैदान में उतारा गया। इससे पहले सीएम के आने की तैयारियां सुबह से की जा रही थी और जिले की डीएम अर्तिका शुक्ला ने केवी स्कूल जाकर हेलीपैड का निरीक्षण भी किया था और तमाम तरह की तैयारियों का जायजा लिया था। सीएम के आने के समय मौके पर मंत्री संजय शर्मा, विधायक जसवंत यादव, विधायक बालक नाथ, देवी सिंह शेखावत, कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, एसपी आनंद शर्मा, एसडीएम प्रतीक जुइकर सहित अन्य मौजूद रहे।
यहां से सीएम संघ कार्यालय, केशव भवन के लिए रवाना हो गए। इसके बाद सीएम भजनलाल दिवंगत विधायक जुबेर खान के निवास स्थान ढाई पैड़ी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सीएम ने दिवंगत विधायक जुबेर खान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सीएम भजन लाल पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा के बेटे के निधन पर शोक सांत्वना देने पहुंचे और फिर जयपुर के लिए रवाना हो गए।