12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: आरआर कॉलेज परिसर में पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा 

अलवर के आरआर कॉलेज के जंगल में घूम रहे लेपर्ड को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। लेपर्ड अब आसपास के खेतों और रिहायशी इलाकों में भी जाने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर है।

Google source verification

अलवर के आरआर कॉलेज के जंगल में घूम रहे लेपर्ड को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। लेपर्ड अब आसपास के खेतों और रिहायशी इलाकों में भी जाने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर है। गुरुवार को वन मंत्री संजय शर्मा ने DFO और अन्य अधिकारियों के साथ जंगल का दौरा कर लेपर्ड को पकड़ने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

कैमरा ट्रैप और पगमार्क से उसकी गतिविधियों का पता चलता है, लेकिन वह पिंजरे में नहीं फंसा। वन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही लेपर्ड को पकड़कर सरिस्का के जंगल में छोड़ा जाएगा। लेपर्ड पहली बार 1 दिसंबर को जंगल में महिलाओं को दिखा था, लेकिन वनकर्मियों की पकड़ से अब भी दूर है।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खेला क्रिकेट मैच, खेल उत्सव का शुभारंभ