10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: राजकीय कन्या महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस मनाया

राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौदामेव में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर

Google source verification

राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौदामेव में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर तालुका विधिक सेवा समिति लक्ष्मणगढ़ के निर्देशन में हुआ।  कार्यक्रम की शुरुआत “एक मुट्ठी आसमान” थीम सॉन्ग से हुई। प्राचार्य भारत लाल मीणा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। पीएलवी अनिल कुमार ने नालसा एक्ट और मानवाधिकारों पर जानकारी दी। इसमें मानवाधिकारों में जीवन और स्वतंत्रता, गुलामी व यातना से मुक्ति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, काम और शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।