अलवर के राज ऋषि कॉलेज के जंगल में करीब 10 दिन से लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बीती रात स्वरूप विलास पैलेस होटल के पीछे बना गेट जो आरआर कॉलेज के जंगल से लगता हुआ है। यहां पैंथर ने जानवर का शिकार किया। शिकार करने के दौरान यहां हड़कंप मच गया। इस दौरान एक नीलगाय भी होटल के अंदर दीवार कूद के आ गई। जिससे होटल का स्टाफ घबरा गया। इस सब के बाद अब वन विभाग लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने की योजना बना रहा है। वन विभाग को अभी तक लेपर्ड को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। लेपर्ड पिंजरे तक पहुंच जाता है लेकिन पिंजरे के अंदर शिकार खाने के लिए नहीं जाता है। वन विभाग ने कई बार लेपर्ड को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी है।
यह भी पढ़े:
Alwar News: आरआर कॉलेज परिसर में घूम रहे लेपर्ड को किया जाएगा ट्रेंकुलाइज