12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: भारतीय किसान संघ के सदस्यों की हुई बैठक

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष मातादिन भाटी की अध्यक्षता में केशव कृपा के सभा भवन में अलवर जिले के तहसील अध्यक्ष मंत्री व जिला कार्यकारी के पदाधिकारी की मीटिंग का आयोजन किया गया।

Google source verification

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष मातादिन भाटी की अध्यक्षता में केशव कृपा के सभा भवन में अलवर जिले के तहसील अध्यक्ष मंत्री व जिला कार्यकारी के पदाधिकारी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के शुरू होने से पहले भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की गई। जिसमें तहसील जिला प्रदेश राष्ट्र स्तर पर 3 वर्षीय संगठन के चुनाव के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसमें अभी तक तहसील स्तर पर बनाए गए सदस्यों के अनुसार तहसील अध्यक्ष ,व मंत्री का दायित्व तथा जिले स्तर पर भी जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी के दायित्व का निर्धारण उसके पश्चात प्रदेश स्तर पर यह मतदान का कार्यक्रम रहेगा।

इसको लेकर प्रांत महिला प्रमुख डॉक्टर चंद्रावती ने जानकारी देते हुए बताया। अलवर का बटवारा हो गया। अब यहां दो जिले अलग से हो गए हैं। इसलिए अलवर जिले को भारतीय किसान संघ में सर्वोपरि बनाने का संकल्प ले और खेती-बाड़ी से जुड़े हुए लोगों को अधिक से अधिक जोड़े। उधर राष्ट्र सेवा से जुड़े हुए अशोक कुमार ने बताया जिम्मेदारी निर्धारित करने के लिए प्रत्येक संस्था में दायित्व प्रदान किया जाता है।

जिससे वह व्यक्ति दायित्व लेने के बाद अच्छी प्रकार से संगठन में मेहनत करके राष्ट्रीयता के कार्य करें। इसलिए यह प्रक्रिया संपन्न की जाती है। मासिक मीटिंग के दौरान अशोक सिंह, घनश्याम, सुभाष, विश्राम, कैलाश ,महेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, मोहर सिंह, रोहिताश, दशरथ, रामचंद्र अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मातादीन भाटी ने की। प्रभारी गोपाल सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।