10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: गाड़ी चोरों का पुलिस ने बाजार से होकर निकाला जुलूस 

मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ईको गाड़ी चोरी करने के आरोपियों का भरे बाजार से जुलूस निकाला। पुलिस ने बताया कि गाड़ी चोरी कर ले जा रहे चारों चोर, मौके से भाग गए।

Google source verification

मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ईको गाड़ी चोरी करने के आरोपियों का भरे बाजार से जुलूस निकाला। पुलिस ने बताया कि गाड़ी चोरी कर ले जा रहे चारों चोर, मौके से भाग गए। इनमे से दो चोरों को पकड़ कर बाजार से जुलुस निकाला गया। मालाखेड़ा थाना अधिकारी हितेश कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर की रात नाकाबंदी कर गाड़ी को बरामद कर लिया गया, लेकिन मौका पाकर, चार गाडी चोर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। दो गाड़ी चोरों का मालाखेड़ा बाजार में जुलूस निकाला। एक चोर दाएं पैर से चोटिल था। जिसे उसका दूसरा साथी चलने में साथ दे रहा था तथा एक पुलिसकर्मी भी सहयोग करते दिखाई दिया। इसको लेकर कस्बे में चर्चा होती रही।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: शहीद दंगल का हुआ आयोजन, पहलवानों ने आजमाए दांव पेंच